अमरोहा। थाना क्षेत्र के गांव में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया कराया गया। पुलिस को तहरीर दी गई है।
मामला थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर का है। यहां बताते हैं कि वोट नहीं देने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें अकील व इकबाल घायल हो गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।