फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व सहायक अध्यापक के बीच मारपीट, हंगामा

Sun, 17 May 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली (अमरोहा)। विद्यालय के अंदर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं उसी विद्यालय के सहायक अध्यापक के बीच विवाद हो गया। नोकझोंक के साथ मारपीट हो गई। मामला थाने तक पहुंच गया। हालांकि बाद में कुछ संभ्रांत लोगों ने बीच में पड़कर दोनों पक्षों में समझौता कर दिया है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव मटीपुरा निवासी यशपाल सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अमरोहा के जिलाध्यक्ष हैं। वह गंगेश्वरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पतेई खादर में प्रधानाध्यापक हैं। उसी विद्यालय में गांव तरौली निवासी गौरव नागर सहायक अध्यापक हैं। शनिवार सुबह को दोनों विद्यालय गए थे। किसी बात पर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। गांव के लोगाें ने पहुंचकर मामला शांत करा दिया।
गनीमत रही कि घटना बच्चों के सामने नहीं हुई। घटना के वक्त विद्यालय में दो चार बच्चे ही पहुंचे थे और वह अपनी कक्षाओं में बैठे थे। विवाद के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने रहरा थाने की गंगा नगर टी प्वाइंट पुलिस चौकी पर पहुंचकर मारपीट के संबंध में तहरीर दी। इस दौरान तमाम शिक्षक साथी एकत्र हो गए। इसके बाद समाज के लोगों ने बीच में पड़कर पंचायत बैठा दी। दो घंटे तक चली पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। यशपाल सिंह का कहना है कि संभ्रांत लोगों ने समझौता करा दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें