फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मंगेतर ने अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर किए वायरल, ब्लैकमेल कर 10 लाख मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। शादी के लिए रिश्ता तय होने के बाद मंगेतर ने युवती के अश्लील फोटो बना लिए। बाद में उन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी मंगेतर ने दस लाख रुपये मांगे। वरना अन्य फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर हसनपुर पुलिस ने दिल्ली निवासी मंगेतर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ये मामला हसनपुर कोतवाली से जुड़ा है। एक मोहल्ले में रहने वाले कारोबारी की बेटी का रिश्ता दिल्ली निवासी युवक के साथ एक साल पहले तय हुआ था। इसके बाद आरोपी मंगेतर ने युवती के अश्लील फोटो मोबाइल में कैद कर लिए। 8 में 2023 को मंगेतर ने युवती के अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर वायरल कर दिए। पीड़िता ने मंगेतर से फोटो इंस्टाग्राम पर डालने के बारे में पूछा तो उसने धमकी दी। घर वालों से दस लाख रुपये दिलाने की बात कही। ऐसा नहीं करने पर सभी फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत करने पर युवती और उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी मंगेतर सुहैल के खिलाफ आईटी एक्ट और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें