फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में पहुंचे 3329 मरीजों में 326 बुखार के

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डेंगू और बुखार को लेकर प्रदेश भर में हाकाकार मचा हुआ है। सरकारी हो या गैर सरकारी अस्पताल सभी में बुखार के मरीजों की भरमार है। अस्पतालों में अधिकांश मरीज बुखार पीड़ित पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में औसतन प्रतिदिन एक हजार से बारह सौ मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिले में 326 बुखार के मरीज मिले हैं। इसके अलावा टाइफाइड के 16 और डायरिया के 32 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में रोजाना बुखार के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को जिला अस्पताल सहित जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में 3329 मरीज देखे गए। जिसमें बुखार के 326 मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा बुखार के 326 मरीजों की आमद दर्ज की गई। इसके अलावा टायफाइड के 16 और डायरिया के 32 मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है।
वहीं जिले में अब तक डेंगू के छह मरीज मिल चुके हैं। इसमें जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि अन्य पांच मरीजों का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उधर बुखार का कहर निजी और अस्पतालों में भी देखा जा रह है। झोलाछापों के यहां एक बेड पर दो-मरीज देेखे जा रहे हैं। जबकि जिला अस्पताल में बेड फुल हो गए हैं। कुल 85 मरीज भर्ती है। इसमें बुखार के मरीजों की संख्या 20 से अधिक है। गनीमत रही कि मंगलवार को डेंगू का कोई भी मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें