फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का कहर ः छह दिन में मिले 1710 बुखार के मरीज

विज्ञापन
अमरोहा जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में दिन ब दिन बुखार के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मलेरिया ने भी पैर पसार लिए हैं। बुुखार को लेकर हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। अस्पतालों में सुबह से ही मरीजों की लाइन लग जाती है। बुखार किस कदर कहर बरपा रहा है, इसकी गवाही सरकारी आंकड़े दे रहे हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में पिछले छह दिन में 1710 से अधिक बुखार के मरीज पहुंचे हैं। इसके अलावा 300 मरीज टायफाइड और करीब 200 मरीज डायरिया के मिले हैं।
विज्ञापन

मौसम बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश पड़ने लगती है। ऐसे में जिले में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुखार के घर-घर में मरीज हैं। यहां जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोज मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ गई। कतार में लगकर पर्ची बनी और फिर ओपीडी में चिकित्सकों ने उपचार किया। दवाइयों के काउंटर पर भी मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दिए। घर के आसपास साफ सफाई रखने और गंदा पानी जमा नहीं होने देने की अपील की गई। वहीं, दस सितंबर से अब तक सरकारी अस्पतालों में विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त 15846 मरीज पहुंचे है। इसमें 1710 मरीज केवल बुखार के हैं। इसके अलावा करीब 300 मरीज टाइफाइड और 200 मरीज डायरिया के मिले हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में मलेरिया के 17 मरीज चल रहे हैं।
तारीख-----------मरीजों की संख्या----------बुखार पीड़ित
10 सितंबर----------1973------------------190
11 सितंबर----------3120------------------210
12 सिंतबर---------रविवार
13 सितंबर---------3124-----------------344
14 सितंबर---------3329-----------------326
15 सितंबर---------3580-----------------315
16 सितंबर---------3580-----------------325
नोट:- यह आंकड़े सरकारी अस्पतालों के हैं।
मच्छरों से करें बचाव
वर्तमान में मौसमी बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। डेंगू और मलेरिया के भी मरीज आने लगे हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह मच्छरों का पूरी तरह से बचाव करें। जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से ही उपचार लें। झोलाछाप से उपचार न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल फीवर के लक्षण
. तेज बुखार आना और ठंड लगना
. पूरे शरीर में दर्द होना
. नाक से पानी आना
. हल्की खांसी आना
. दस्त होना
ऐसे करें बचाव
. वायरल से पीड़ित मरीज से दूरी बनाएं
. घर के अंदर और बाहर पानी एकत्रित न होने दें
. बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
. सब्जियों को अच्छे से पका कर खाएं
. दिन में छह से आठ लीटर पानी पीएं
. कटे हुए फल, बासी खाना न खाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें