जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा जिले में गंगा के किनारे वाले 53 गांवों में 200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फलदार पौधों का बाग लगाने पर किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।
गंगा के तटवर्तीय 53 ग्रामों व उनके आस-पास के ग्रामों की 200 हेक्टेयर जमीन पर फलदार पौधों की बागवानी कराने के लिए उद्यान विभाग को 200 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। कृषक विभागीय पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं या कमरा नं0 206 विकास भवन में अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, बैंक की पासबुक की फोटो कॉपी, मोबाइल नंबर एवं खसरा खतौनी लाकर भी अपना पंजीकरण करा सकते है। इस योजनान्तर्गत फलदार पौधों का बाग लगाने पर तीन हजार रुपये प्रति माह, तीन वर्षों तक उपलब्ध कराया जाएगा।