फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों का किया जा रहा उत्पीड़न: परम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर मंडी समिति में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन असली की पंचायत आयोजित की गई। इसमें पदाधिकारियों ने बिजली विभाग पर चेकिंग के नाम पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पंचायत में मंडल महासचिव परम सिंह व तहसील अध्यक्ष समरपाल सिंह ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा किसानों के अधिक बिल निकाले जा रहे हैं। बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद उमर ने कहा कि चीनी मिल कालाखेड़ा की पेराई क्षमता बढ़ाई जाए। छुट्टा पशुओं को पकड़ा जाए और गोशाला में संरक्षित किया जाए। समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। पंचायत की अध्यक्षता अध्यक्षता रामवीर सिंह व संचालन गोवर्धन ने किया। इस मौके पर रणवीर सिंह, रमेश चंद सिंह, जय सिंह राणा, शराफत अली, शहाबुद्दीन, लाला सिंह, सुखीराम चौहान आदि मौजूद रहे।
-
समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे अधिकारी, किसानों में रोष
आदमपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक शुक्रवार को शिवमंदिर के प्रांगण में आयोजित हुई। इसमें किसानों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे है, जिससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग, विकास विभाग, चकबंदी विभाग व राजस्व विभाग किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं, यदि जल्द ही समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ा जाए। ब्लॉक क्षेत्र गंगेश्वरी आदमपुर में नई तहसील का निर्माण कराया जाए। बिजली का शेड्यूल सही कराया जाए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी, चौधरी सुरेश, सुरेंद्र कुमार शर्मा, जाकिर, वीरेंद्र कुमार, ऋषिपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें