फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गन्ने का बकाया भुगतान न होने से किसानों में रोष

Fri, 04 Jul 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना समिति की बैठक में वेव इंडस्ट्रीज के बीते पेराई सत्र का गन्ने का बकाया मूल्य भुगतान नहीं करने पर रोष जताया। साथ ही जल्द भुगतान कराने की मांग की। बैठक में चीनी मिल से किसानों को 35 प्रतिशत छूट पर कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।
सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक बृहस्पतिवार को समिति कार्यालय पर हुई। इसमें समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा कि पेराई सत्र खत्म हुए तीन माह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक चीनी मिल प्रबंधन ने किसानों का पूरा भुगतान नहीं किया है। बोर्ड ने जल्द संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कीटनाशक दवाओं पर अन्य चीनी मिलों की भांति 35 प्रतिशत छूट दिए जाने की मांग की गई। बैठक में मौजूद मिल प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने कहा कि किसानों के बकाया भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। बैठक में समिति के भवन निर्माण का मुद्दा भी उठा। इस दौरान करन सिंह, रेनू चौधरी, अनमोल सिंह, क्षेत्रपाल सिंह, जयचंद, गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे। संचालन सचिव पीके राठी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें