फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन असली की पंचायत गांव हाजीपुरा में आयोजित की गई। जिसमें किसानों ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं। करोड़ों रुपये चीनी मिलों पर बकाया है। जिससे किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत और न्याय पंचायत समिति का गठन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। पर्याप्त मात्रा में बिजली किसानों को नहीं मिल रही। फिर भी नलकूप के बिलों में लगातार वृद्धि की जा रही है। बैंकों में बिना दलालों के कोई काम नहीं हो रहा। अतिरिक्त चार्ज के नाम पर केसीसी खातों से कटौती की जा रही है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में शीघ्र ही धान क्रय केंद्र चालू कराने की मांग की गई। कहा कि धान की कटाई शुरू हो चुकी है तो क्रय केंद्र भी चालू हो जाने चाहिए। राजपाल सिंह को न्याय पंचायत समिति का अध्यक्ष और थान सिंह को ग्राम पंचायत समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष चेतन सिंह, तहसील कोषाध्यक्ष गोवर्धन सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, राजवीर सिंह, तोताराम सिंह, मुरली, चेतराम, मेवाराम, गेंदालाल, राजपाल, चंद्रभान सिंह, चेतराम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें