फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किसान ने फोन कर घर बुला ली पुलिस टीम, पहुंचने पर बोला- भैंस ब्याई है दूध पी लो

Wed, 26 Jun 2024 10:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा

सार

पीआरवी कर्मियों ने किसान से पूछा कि क्या मामला है, उन्हें क्यों सूचना देकर बुलाया गया। कुछ देर शांत रहने के बाद किसान बोला कि मेरी भैंस ब्याई है। आपको दूध पिलाना था। इसलिए सूचना दी गई। 
विज्ञापन
भैंस ब्याई तो किसान ने बुला ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमरोहा स्थित आदमपुर में एक सूचना मिलने पर पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) टीम को परेशान होना पड़ा। दरअसल यहां एक ऐसा मामला सामने आया है जो बेहद हास्यप्रद है। दरअसल, हुआ यह है कि किसान ने फोनकर बहाने से पीआरवी को घर बुला लिया। जब टीम वहां पहुंची तो उसने बोला कि भैंस ब्याई और आपको दूध पिलाने के लिए बुलाया है। बाद में पुलिस ने उसे जमकर फटकार लगाई। साथ ही इस तरह की हरकत दोबारा न करने की हिदायत दी। 

विज्ञापन

यह मामला रहरा थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर का है। दो दिन पूर्व गांव निवासी किसान जसवीर की भैंस ब्याई थी। जिसके बाद किसान ने डायल 112 पर सूचना देकर पीआरवी कर्मियों को बुला लिया। घर के सामने पुलिस की गाड़ी रुकी तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 

पीआरवी कर्मियों ने किसान से पूछा कि क्या मामला है, उन्हें क्यों सूचना देकर बुलाया गया। कुछ देर शांत रहने के बाद किसान बोला कि मेरी भैंस ब्याई है। आपको दूध पिलाना था। इसलिए सूचना दी गई। 
विज्ञापन

जिस पर पुलिस टीम ने बेबस सी नजर आई। हालाकि में उन्होंने किसान को हिदायत भी दी। वहीं, पीआरवी कर्मियों ने किसान सूचना देने के संबंध में की गई बातचीत का वीडियो भी बनाया जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें