फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये किसी अजूबे से कम नहीं: यूपी में सात कानों की बछिया ने लिया जन्म, एक देते है सुनाई बाकी छह हैं बंद

Tue, 25 Jun 2024 09:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा

सार

जेंद्र ने बताया कि उसकी बछिया के सात कानों में से एक कान से ही सुनाई देता है, बाकी बचे सभी छह कान बंद हैं। बछिया जन्म लेने के बाद शुक्रवार से ही बीमार चल रही है।
विज्ञापन
सात कानों वाली बछिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा स्थित आदमपुर क्षेत्र के गांव छपना में एक किसान के घर गाय ने सात कानों की बछिया को जन्म दिया। बछिया के सात कान होने की चर्चा होने पर गांव में कौतूहल बना हुआ है। फिलहाल बछिया बीमार है। उसका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

मामला गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र गांव छपना का है। गांव निवासी किसान विजेंद्र पुत्र लखीराम गाय पालते हैं। शनिवार को उसकी गाय ने एक बछिया को जन्म दिया। जब बछिया को देखा गया तो उसके सात कान थे। 
विज्ञापन

बिजेंद्र ने बताया कि उसकी बछिया के सात कानों में से एक कान से ही सुनाई देता है, बाकी बचे सभी छह कान बंद हैं। बछिया जन्म लेने के बाद शुक्रवार से ही बीमार चल रही है। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि इस तरह का मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा है तो टीम को भेजकर बछिया के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें