फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लव मैरिज से नाराज परिजनों पर मारपीट का आरोप

Mon, 30 Mar 2026 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। थानाक्षेत्र के गांव असगरीपुर में लव मैरिज से नाराज परिजनों द्वारा महिला और उसके देवर के साथ मारपीट की गई। पीड़िता तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव असगरीपुर निवासी जुबैन का आरोप कि उसने करीब एक वर्ष पूर्व मोहसिन के साथ प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर उसके मायके पक्ष के लोग उससे रंजिश रखते हैं। 27 मार्च की शाम करीब पांच बजे वह अपने देवर जसीम के साथ अपने पति के पुराने घर जा रही थी। आरोप है कि गांव में पहुंचते ही उसके पिता फुरकान, भाई जुनैल व जुनैद और चचेरे भाई अरबाज ने उन्हें घेर लिया। सभी ने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
घटना में जुबैन और उसके देवर को चोटें आई हैं। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया की मामले प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें