फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत पर भड़के परिजन, सड़क जाम कर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। अमरोहा रोड स्थित नेकबंधु हेल्थ केयर क्लीनिक में ऑपरेशन से प्रसव के बाद प्रसूता पायल (21) की हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने शव एंबुलेंस में रखकर क्लीनिक के बाहर करीब तीन घंटे जाम लगाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक सील किया, जिसके बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन

बछरायूं के मोहल्ला पीरजादगान निवासी गौरव की शादी एक साल पहले रामपुर के शाहबाद निवासी पायल से हुई थी। गर्भवती पायल को परिजनों ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे अमरोहा रोड स्थित नेकबंधु हेल्थ केयर क्लीनिक में भर्ती कराया था। यहां ऑपरेशन से उसने एक बच्ची को जन्म दिया। शुक्रवार तड़के पायल की हालत बिगड़ गई। पति गौरव के मुताबिक, क्लीनिक संचालक ने उसे मुरादाबाद रोड स्थित दूसरे नर्सिंग होम में ले जाने के लिए कहा। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद पायल को मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत की खबर से गुस्साए परिजन शव लेकर वापस क्लीनिक पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस में शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। इस बीच क्लीनिक संचालक ताला लगाकर मौके से भाग निकला। क्लीनिक के बाहर लगा बोर्ड भी हटा दिया गया। जाम की सूचना पर धनौरा और बछरायूं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन क्लीनिक सील करने और संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. योगेंद्र सिंह और डॉ. भास्कर मौके पर पहुंचे। टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया, जिसके बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मृतका के भाई महेश की तहरीर पर झोलाछाप सलमान, अंकित, अली वारिश, प्रभा और स्टाफ के खिलाफ लापरवाही के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें