अमरोहा। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में जनपद में आबकारी विभाग की टीम ने तहसील धनौरा क्षेत्र में अभियान चलाकर लीटर शराब बरामद करते हुए 200 किलो लहन नष्ट कराते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने तहसील धनौरा के ग्राम तिगरी तथा अहरौला तेजवान में दबिश देकर 16 लीटर अवैध शराब जब्त करते हुए 150 किलो लहन मौके पर नष्ट कराया। मौके से आदेश पत्नी जिले सिंह निवासी अहरौला तेजवन थाना गजरौला के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं थाना-नौगांवा सादात के ग्राम पंजू सराय में दबिश देकर मौके से 45 लीटर अवैध शराब को जब्त कर मौके से 500 किलो लहन नष्ट करते हुए 3 अभियुक्त राधा पत्नी महावीर, मीरा पत्नी भूकन सिंह, ओमवती पत्नी रामपाल निवासीगण पंजू सराय को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी चेकिंग जारी रहेगी। दबिश देकर कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।