फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर किशोरों और बच्चों में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना से बचाव के टीकाकरण को लेकर किशोरों और बच्चों में उत्साह है। अब तक लोगों ने टीका लगवा लिया है।
विज्ञापन

पिछले दो साल कोरोना संक्त्रस्मण के दौर में पूरी दुनिया प्रभावित की। महामारी के समय लोगों के जीने का नजरिया ही बदल गया। जनपद में 203 लोगों की कोरोना से मौत हुई। जबकि 20 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए थे। सरकार कोरोना के लिए टीकाकरण लेकर आई। जिले में 18 साल से अधिक के लिए 13 लाख 22 हजार 78 को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया जबकि 15 से 17 साल तक के किशोरों के लिए 1 लाख 29 हजार 66 को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया।
विज्ञापन

ऐसे ही सरकार ने 12 से 14 साल तक के 77 हजार 951 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया जबकि बूस्टर डोज के लिए 1 लाख 82 हजार 437 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अगर ओवरऑल टीकाकरण की बात करें तो जनपद में 29 लाख 22 हजार 192 डोज लगाई जा चुकी हैं। जबकि 14 लाख 71 हजार 570 लोगों ने पहला टीका और 14 लाख 26 हजार 665 लोगों ने दोनों टीके लगवा लिया है। वहीं 23 हजार 997 लोगों ने तीसरा टीका लगवा लिया है। ऐसे ही शनिवार को भी अमरोहा नगर के टीकाकरण केंद्रों पर किशोर टीका लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें