फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के साथ खड़ा है समाज का प्रबुद्घ वर्ग: अमित

विज्ञापन
हसनपुर में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में मौजूद मंचासीन पदाधिकारी। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी हसनपुर विधानसभा प्रबुद्घ सम्मेलन में प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र की सरकार सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही है। योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। समाज का प्रबुद्घ वर्ग भी इससे प्रभावित होकर भाजपा के साथ है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के कमाल पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ता, शिक्षक, व्यापारी एवं अन्य प्रतिष्ठित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रबुद्घ वर्ग के कल्याण के लिए भी कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी विकास अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा जरूरत के हिसाब से कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार की नीतियों से लोग प्रभावित हैं। विधानसभा प्रभारी अशोक पाल एवं जिला अध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने भी विचार रखे। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने कहा कि चुनाव से पूर्व किए वायदों को पूरा किया जा रहा है। संचालन कार्यक्रम संयोजक मयंक अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष और विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरमित गुप्ता ने किया। यहां भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राजपाल सैनी, महामंत्री पूरन सिंह सैनी, सोनू नागर, फतेह सिंह, जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, चंद्रभान भाटी, राजेंद्र खड़गवंशी, नमामि गंगे सह संयोजक उदय गिरी गोस्वामी, प्रोफेसर मनन कौशल, व्यापार सुरक्षा फोरम नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, हसनपुर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, आदमपुर मंडल प्रभारी विजय पांडेय, पंकज भटनागर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें