फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की भूमि से अस्थायी दुकानों को कराया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रदेश में भाजपा की दूसरी बार सरकार बनने के बाद एक बार फिर प्रशासन ने अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को जोया रोड स्थित कलक्ट्रेट के सामने तालाब की जमीन पर बनाई गई अस्थायी दुकानों को ध्वस्त करा दिया गया। भारी संख्या में पुलिस बल देखकर कब्जाधारक विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन

डीएम बीके त्रिपाठी के आदेश पर रविवार को एसडीएम विजयशंकर मिश्र ने पुलिस बल के साथ अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। टीम के साथ कलक्ट्रेट के सामने रायपुर खुर्द में तालाब पर कब्जे की नीयत से बनाई गईं अस्थायी दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
एसडीएम ने बताया कि तालाब पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें