फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइनों में फाल्ट से छह बिजलीघर ठप

Thu, 05 May 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में शनिवार को आई आंधी के दौरान उड़ता धूल का गुबार।
विज्ञापन
 आंधी से मंगलवार की रात पेड़ों के लाइन पर टूटकर गिरने से उनमें फाल्ट आ गया। इससे देहात क्षेत्र के छह बिजलीघरों की सप्लाई ठप होने से देहात क्षेत्र के करीब सवा सौ गांवों में अंधेरा रहा। वहीं, नौगावां सदात क्षेत्र कई बिजलीघरों की आपूूर्ति प्रभावित हुई। शहरी क्षेत्र के अधिकांश मोहल्लों में भी बिजली का संकट गहराया रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर बाद आपूर्ति सुचारु होने से लोगों को राहत मिली। जिले में मंगलवार की रात आई आंधी से जिले बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। कई स्थानों पर पेड़ टूटकर लाइनों पर जा गिरे। देहात क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के पोल भी उखड़ गए।

बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने से कैलसा, कोठी खिदमतपुर, अहरोही, सिवौरा, जलीलपुुर बक्काल, भीकनपुर छजलैट बिजलीघर ठप होने से इससे जुड़े करीब सवा सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। इसके अलावा नौगावां सादात, जमना और चौधरपुर बिजली घर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई। नौगावां सादात क्षेत्र के करीब 40 गांव प्रभावित हुए। रातभर जनपद अंधेरे में डूबा रहा। सप्लाई ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरी क्षेत्र में भी बिजली का संकट गहराया रहा। 
विज्ञापन


सुबह दस बजे तक क्षेत्र की सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। उधर, सुबह होने पर बिजली कर्मी लाइनों को दुरुस्त करने में युद्ध स्तर पर जुट गए। क्षेत्रों का दौरा कर लाइनों को आई खराबी को सही कराया। दोपहर बाद सप्लाई सुचारु हुई। 

आंधी के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। देहात क्षेत्रों में लाइनों पर पेड़ गिरने से सप्लाई ठप हुई थी। लाइनों को दुरुस्त कराकर क्षेत्र की सप्लाई सुचारु कर दी गई है।-दीपक अग्रवाल, अधिशासी अभियंता

अंधेरे में रहे 20 गांव
कैलसा। आंधी से भीकनपुर छजलैट बिजलीघर की सप्लाई ठप होने से कैलसा क्षेत्र के 20 गांव रातभर अंधेरे में डूबे रहे। बुधवार को भी क्षेत्र की सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। इससे नन्हेड़ा, कोठीपुरा, घनसूरपुर मिलक, देवीपुरा, अकबरपुर सैकेनिया, भटपुरा, सुल्तानपुर, हादरपुर, जमनिया, बहलौलपुर, सिहाली नाराणय, झनकपुरी, भूपापुरी, चकनिया, पापड़ी, मिलक भुदिया समेत 20 गांवों के लोगोें को परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि आंधी के कारण लाइनों में आई खराबी को दुरुस्त कराया जा रहा है, शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें