फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, बिलबिलाए रोजेदार 

Sun, 12 Jun 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
रमजान का महीना चल रहा है। भीषण गर्मी पड़ रही है। उस पर भी बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हैं। शुक्रवार की देर रात से नगर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। शनिवार की शाम तक सिर्फ आधा घंटा ही बिजली आपूर्ति मिल सकी। जिससे लोगों के इन्वर्टर भी फेल हो गए। पेयजल व्यवस्था भी चरामरा गई। रोजेदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन


आलम ये है कि शुक्रवार देर रात नगर की बिजली गुल हो गई। जिससे भोर के समय रोजेदारों को अंधेरे का सामना करना पड़ा। महिलाओं को पेयजल के लिए खासा दिक्कत हुई। शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिजली ने दर्शन दिए लेकिन आधा घंटा बाद ही करीब नौ बजे फिर से आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद शाम छह बजे तक बिजली के दर्शन नहीं हुए। दिन भर आपूर्ति न मिलने से लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए।नमाज अदा करने में रोजेदारों का पसीना बह गया। 


भोर में तीन से चार बजे के बीच भी बिजली न होने से शहरी में भी रोजेदारों को परेशानी हुई। बिजली गुल होने से सबमर्सिबल और मोटर भी नहीं चल सके जिससे पेयजल संकट गहराया रहा। जिन घरों में हैंडपंप नहीं थे।उन्हें सरकारी हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।- अमरोहा शहर में बिजली की दिक्कत पृष्ठ सात पर
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें