फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने की कमान सौंपने को नहीं हैं इंस्पेक्टर

Sun, 12 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नौगावां सादात थानाध्यक्ष का रामपुर तबादला हो जाने के बाद थाने की कमान किसको सौंपी जाए, इस पर पुलिस अफसर मंथन कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार थाने की जिम्मेदारी निरीक्षक को देने पर जोर दिया जा रहा है, मगर जनपद में तैनात सभी इंस्पेक्टर आयु सीमा पार चुके हैं। इससे थाने का चार्ज देने में दिक्कत सामने आ रही है। 
विज्ञापन


प्रस्तावित तहसील को लेकर मौलाना जावेद आब्दी एवं नौगावां सादात विधायक अशफाक अली के बीच चली जंग में नौगावां सादात के थानाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव नप गए। उनका तबादला रामपुर कर दिया गया। रात में ही उनको रिलीव कर दिया गया। थानाध्यक्ष का तबादला हो जाने के बाद अभी तक किसी को थाने की कमान नहीं सौंपी गई है।

पुष्ट सूत्रों के अनुसार पुलिस अफसर किसी युवा निरीक्षक को थाने की कमान सौंपने पर जोर दे रहे हैं, मगर जिले में कोई भी इंस्पेक्टर युवा नहीं है। जनपद में आधा दर्जन से अधिक निरीक्षक हैं। सभी चार्ज संभालने की आयु सीमा पार कर चुके हैं। इससे इनको चार्ज नहीं दिया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें