फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फ्रिज में उतरा करंट, छूने से बालक की मौत

Mon, 12 May 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। गांव डिडौली में फ्रिज से पानी की बोतल निकालते समय सात वर्षीय मोहम्मद अहान करंट की चपेट में आ गया। परिजन गंभीर हालत में उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौते होने से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव डिडौली में मोहम्मद युनूस का परिवार रहता है। मोहम्मद युनूस गांव में ही मिठाई की दुकान करते हैं। उनके परिवार में पत्नी, बेटी व सात साल का बेटा मोहम्मद अहान है। शनिवार शाम अहान घर में रखे फ्रिज से पानी की बोतल निकाल रहा था। इस दौरान वह फ्रिज में करंट दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से बालक चीखा और बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन बालक को लेकर पास ही निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। इकलौत बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।

हाईटेंशन लाइन के करंट लगने से संविदा कर्मी झुलसा

आदमपुर। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से संविदा कर्मी झुलस गया। शुक्रवार की शाम पांच बजे रहरा बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन सुभाष शर्मा सिलारा फीडर पर शटडाउन लेकर किसान जोगेंद्र के ट्रांसफार्मर पर कार्य करने गया था।
विज्ञापन

जैसे ही वह ट्रांसफार्मर पर कार्य करने के लिए चढ़ा तो उसे करंट लग गया। झटका लगने पर वह नीचे गिर गया। आनन फानन में रहरा के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बताते हैं कि किसान के नलकूप का बिल जमा नहीं होने पर बिजली विभाग की टीम ने लाइन काट दी थी। उस लाइन को संविदाकर्मी की मदद से दूसरी लाइन से जुड़वाते समय हादसा हुआ है। मामले में किसान के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें