हाईवे स्थित होटल पर काम करने वाले बुजुर्ग क बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया स्थित एक ढाबे की है। कासगंज के मधुवनी नदरोई गेट निवासी मदन लाल (55) ढाबे पर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। ढाबा मालिक और अन्य मजदूरों की उसे जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।