फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पाकबड़ा के ईको वाहन चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से घर लौटते समय पाकबड़ा निवासी इको वाहन चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने राजस्थान के नंबर के ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ये हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर में हुआ। मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव भाडरी में इसरार का परिवार रहता है। उनका बेटा तसरीफुल (23) पेशे से ड्राइवर था, वह ईको वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। तसरीफुल की एक साल पहले शादी हुई थी। सोमवार रात तसरीफुल ईको वाहन लेकर दिल्ली से पाकबड़ा अपने घर लौट रहा था। रात्रि में करीब तीन बजे जैसे ही उसकी इको डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर स्थित आई हॉस्पिटल के सामने पहुंची, तभी दिल्ली की दिशा से आ रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक करते हुए ईको में टक्कर मार दी। हादसे में तसरीफुल की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। तसरीफुल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि तसरीफुल के पिता इसरार की तहरीर पर राजस्थान के नंबर के ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जल्दी आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें