फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा सुंघाकर ई रिक्शा लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुआखेड़ा। क्षेत्र में रविवार को चालक को नशा सुंघाकर लुटेरे ई-रिक्शा लूट कर ले गए। दौराला मार्ग पर खेत से लौट रहे ग्रामीणों को चालक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुला लिया था।
विज्ञापन

थाना बछरायूं के मोहल्ला भूड़ा निवासी इद्दू पुत्र जाफर (50) को शनिवार की देर शाम कुछ लोग किराए पर उसकी ई-रिक्शा लेकर आए थे। इद्दू शनिवार की रात गांव से दौराला को जाने वाले मार्ग बेसुध हालत में पड़ा मिला। मौके पर उसकी रिक्शा नहीं थी। खेत से वापस अपने घर जा रहे कुछ ग्रामीणों को इद्दू बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसकी जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना देकर बुला लिया। परिजनों ने बताया कि कुछ लोग शनिवार की शाम कस्बे से कुआखेड़ा के लिए पिता की ई रिक्शा किराए पर ले गए थे। पुलिस का कहना है कि उसको इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें