फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पानी में डूबे मोहल्ले, शहर की बिजली गुल, सड़कों पर अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिन भर हुई कभी तेज तो कभी छिटपुट बारिश से शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बुधवार को बाधित हो गई। मोहल्लों और गलियों पानी भर गया। इसके चलते लोग परेशान रहे। बच्चों ने बारिश में मस्ती की। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से सड़कों पर अंधेरा पसरा रहा। राहगीरों को आने जाने में दिक्कत हुई। इन्वर्टर के बैटरी ने जवाब दे दिया। इसके चलते लालटेन से काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से बूंदाबांदी ने दोपहर के बाद बारिश का रूप ले लिया। इसके चलते शहर के कई निचले इलाके में जल जमाव हो गया। कोट चौराहा, नल मोहल्ला नई बस्ती, बड़ा दरबार, कुरैशी, लॉकडाउन के चलते इक्का दुक्का जरूरत के लिए लोग निकले। सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। लोग घरों में कैद हो गए। बच्चों ने बारिश में भीग कर मस्ती की।
एसडीओ चमन सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट बिजली घर में शाम चार बजे फॉल्ट आ गया। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं शहर के 99 बिजली घर में दोपहर दो बजे जंपर कट गया। इसके चलते शहर के कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। इन्वर्टर की बैटरी ने जवाब दे दिया। इसके अलावा गुलड़िया के टाउन तीन और कल्याणपुरा फीडर से आपूर्ति प्रभावित रही। इसके चलते आवास विकास कॉलोनी, तलवार शाह आदि मोहल्लों की गलियां अंधेरे में डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें