फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी लाइन में फाल्ट से सैकड़ों घरों की चार घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
एलटी लाइन में फाल्ट हो जाने के कारण मोहल्ला अतरपुरा के सैकड़ों घरों की बिजली चार घंटे गुल रही। नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबमर्सिबल पंप नहीं चलने के कारण पेयजल की किल्लत हो गई, वहीं बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी कर रहीं माताओं को हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ा।
विज्ञापन

अतरपुरा के लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे से पहले ही बिजली गुल हो गई। योगेश चौहान, नमित चौधरी, मुन्नी देवी, रूबि नागर, भोपाल सिंह, रोहन आदि नागरिकों ने बताया कि वह सात बजे सोकर उठे तो पानी भरने को सबमर्सिबल पंप चलाने गए, लेकिन बिजली नहीं थी। इसके चलते सबमर्सिबल पंप नहीं चला। उधर बच्चों को स्कूल भेजने की जल्दी हो रही थी। बिजली आने का इंतजार करने लगे। काफी देर तक बिजली नहीं आई तो आस पड़ोस के हैंडपंपों से पानी भरकर काम चलाया। बिजली नहीं होने के कारण कपड़े धोने और अन्य कार्यों के लिए भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। 11 बजे बिजली आने पर सबमर्सिबल चालू किए। तब जाकर जरूरी काम निपटाए। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि एलटी लाइन में फाल्ट हो गया था। जिसकी वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें