फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डॉ. पुनीत रोटरी क्लब आकर्षण के बने अध्यक्ष व तरुण सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। रोटरी क्लब आकर्षण हसनपुर का शपथ ग्रहण समारोह नगर के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुआ। इसमें वर्ष 2026- 27 के अध्यक्ष पद के लिए डॉ पुनीत गुप्ता और सचिव पद पर तरुण अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा राजीव कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब मंडल 3100 के आईटी डायरेक्टर एवं रोटरी क्लब आकर्षण हसनपुर के क्लब ट्रेनर आदेश कुमार अग्रवाल द्वारा डाॅ. पुनीत गुप्ता को कॉलर प्रदान किया गया। क्लब ट्रेनर आदेश अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब के उद्देश्यों के अनुरूप ही सामाजिक कार्य किए जाएं। चाहे वह शिक्षा के रूप में हो या स्वास्थ्य सेवा के रूप में हो या गरीब बेटी की शादियों में हो।
क्लब पब्लिक इमेज डायरेक्टर लवकेश अग्रवाल उर्फ लब्बू व यूथ क्लब से मोहित शर्मा द्वारा डॉक्टर पुनीत कुमार गुप्ता को कॉलर पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. पुनीत कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि रोटरी क्लब का जो उद्देश्य है, उसे पूरा किया जाएगा। इस मौके पर संस्थापक अध्यक्षा संगीता अग्रवाल, सचिव डॉक्टर रिचा गुप्ता, संजय गर्ग, विवेक गर्ग, अमित अग्रवाल, सचिन कसाना, जोगिंदर चावला, विमल अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, राजपुरुष अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, हिमांशू अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें