फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मत्स्य पालन व मोती संवर्धन योजनाओं के लिए 31 तक करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मत्स्य पालन और इससे जुड़े व्यवसाय में रुचि रखने वालों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 की पांच योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक लाभार्थी 31 जुलाई तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। पिछले वर्षों में निरस्त या प्रतीक्षा सूची में रहे आवेदकों को भी दोबारा आवेदन का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन

सहायक निदेशक (मत्स्य) नीतू सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन के लिए एरेशन सिस्टम स्थापना, मोपेड विद आईस बॉक्स योजना, मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।
उन्होंने बताया कि पात्रता, इकाई लागत, आवश्यक अभिलेख और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। आवेदन में किसी प्रकार की समस्या होने या अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी अमरोहा के मोहल्ला मोतीनगर स्थित मत्स्य विभाग कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें