फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डॉक्टर दिवस पर सम्मानित हुए चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हिंदू जागृति मंच और केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर विचार गोष्ठी और अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें नगर क्षेत्र के 25 चिकित्सकों को माल्यार्पण करके शॉल ओढ़ाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद रोड स्थित डॉ. सचिन सक्सेना चैरिटेबल ब्लड बैंक पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि डॉक्टर्स डे पर सभी चिकित्सकों की सेवाओं, धैर्य, समर्पण, सहयोग और अटूट निष्ठा के लिए नमन एवं सैल्यूट करने का दिन है।
मुख्य अतिथि डॉ. मनोज चौधरी ने सभी डॉक्टर को अपना मूल्यांकन करने की आवश्यकता बताते हुए उन्हें और अच्छी तरह से समाज राष्ट्र की सेवा करने का आग्रह किया। डॉक्टर सचिन सक्सेना चैरिटेबल ब्लड बैंक की संचालिका डॉक्टर रितु सक्सेना ने सभी डॉक्टर का सामाजिक संस्थाओं द्वारा अभिनंदन करना उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना अपने आप में प्रेरक बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अंकुश त्यागी, मोहम्मद शाहनवाज आलम, हेमंत वार्ष्णेय, सुभाष चंद्र शर्मा, राजेंद्र गुर्जर, सुमनलता शर्मा, सत्यवीर सिंह आदि ने डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. प्रशांत वार्ष्णेय, डॉ. एके त्यागी, डॉ. शम्स, डॉ. बिलाल, डॉ. नजम, डॉ.सरताज, डॉ. सारा, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ.अजय वर्मा समेत 25 चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण करके उनके कर्तव्य निष्ठा, धैर्य, सहयोग, सेवा, समर्पण के लिए अभिनंदन किया। संचालन डॉ.रितु सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें