फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जल निगम में कार्यदायी संस्थाओं की खराब प्रगति पर भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में कार्यदायी संस्थाओं की संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर डीएम ने जल निगम के एक्सईएन से नाराजगी जताई। संस्थाओं के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में जल जीवन मिशन के तहत विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि हर घर जल योजना में हर परिवार के घर जल पहुंचना चाहिए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में योजना के तहत कनेक्शन, टंकी निर्माण सहित अन्य कराए जाने वाले कार्यों का जो लक्ष्य दिया गया है, वह समय से पूर्ण होना चाहिए। योजना के संचालन के लिए जो भी सड़कें तोड़ी गईं हैं, उनको समय रहते दुरुस्त करा दें। नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कार्यदायी संस्थाओं की संतोषजनक प्रगति न मिलने पर उन्होंने जल निगम के एक्सईएन को फटकार लगाते हुए संस्थाओं का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यों का गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। इसका विशेष ध्यान रखें। अधिक मजदूर लगाकर अगली बैठक तक कार्य की प्रगति सुधरनी चाहिए अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि जमीन जहां पर विवादित हों, उसका संबंधित अधिकारियों से बात कर निस्तारण कराएं। इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह अधिशासी अभियंता जल निगम व कार्यदायी संस्थाओं के प्रभारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें