फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेड़ की टहनी से टकराकर डीजे संचालक की मौत, साथी घायल

Mon, 29 Jun 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। थानाक्षेत्र के गांव मासकपुर माजरा में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीजे संचालक योगेश कुमार(20) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मासकपुर माजरा निवासी सुरेश सिंह राणा का बेटा योगेश कुमार साउंड सिस्टम एवं डीजे का काम करता था। वह शनिवार की देर शाम अपने साथी कन्हैया के साथ पड़ोसी गांव में एक कार्यक्रम से डीजे बजाकर वापस लौट रहा था। गर्मी के कारण दोनों युवक डीजे लदी पिकअप की छत पर बैठ गए। रास्ते में सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ की टहनी से दोनों जोरदार तरीके से टकरा गए और असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े। गंभीर हालत में दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। कन्हैया की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया है। दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े योगेश पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। हादसे की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र खड़गवंशी भी मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें