फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली आज, रंग बिरंगी झालरों से जगमग घर-आंगन

विज्ञापन
अमरोहा में दिवाली के मौके पर रंग-बिरंगी झालरों से जगमग मकान। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। जिलेभर में दीप पर्व आज हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां घरों में तेजी से शुरू हो गईं। साथ ही बाजारों में खरीदारी की गई। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुटी रही। छोटी दिवाली की शाम को घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। अब गुरुवार को दीपोत्सव के शुभ मुहूर्त पर गणेश-लक्ष्मी और कुबेर की पूजा होगी। खुशियों की रोशनी से हर घर और आंगन जगमगाएगा। दीपावली को खास और परंपरागत तरीके से मनाने के लिए चारों ओर जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

दीपावली के दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा होती है। इस दिन हर घर-परिवार, दुकान और प्रतिष्ठान में लक्ष्मी जी के पूजन से उनका स्वागत किया जाता है। दीपावली को लेकर लोगों मेें उल्लास है। शहर रोशनी से सराबोर है। हर गली और मोहल्ले रंग-बिरंगी झालरों से सजे नजर आ रहे हैं। शाम होते ही घर और प्रतिष्ठान छोटी दीपावली के अवसर पर रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा उठे। दीप भी जलाए गए। बिजली की झालरों से सजे मकान और प्रतिष्ठान अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। दीप जलाने के बाद महिलाओं ने विधिविधान से पूजा कर आरती की। लोग एक-दूसरे को संदेश भेजकर बधाई देते रहे।
गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाओं की खूब हुई ब्रिकी
अमरोहा। मुख्य दीपावली का पर्व गुरुवार को है। पूजा-अर्चन के लिए गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं की ब्रिकी बाजारों में खूब हुई। सुबह से ही घर की महिलाएं बाजारों में खरीदारी करती नजर आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें