फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर जोया टोल पर रही नाकेबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लखीमपुर प्रकरण को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। बड़ी संख्या में जोया टोल प्लाजा पर पुलिस फोर्स तैनात गई। गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा से पुलिसकर्मियों को धक्का देकर जयंत चौधरी का काफिला आगे निकलने की सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई। आनन-फानन में जोया टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग की गई। 10 से 12 गाड़ियों का काफिला एक साथ आता दिखा तो पुलिस में खलबली मच गई। सभी गाड़ियों की सगन चेकिंग की गई, लेकिन जयंत चौधरी गाड़ी में सवार नहीं थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि जयंत अन्य किसी दूसरे रूट से लखीमपुर खीरी की ओर निकल चुके थे।
विज्ञापन

रविवार को लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के बेटे की कार से किसानों की मौत के बाद बवाल ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी। सोमवार को भाकियू टिकैत गुट के अलावा विभिन्न राजनीतिक दल आंदोलन करने सड़क पर उतर पड़े। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए थी। इस बीच उनके समर्थकों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनका काफिला निकालने के लिए गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा पर समर्थक पुलिसकर्मियों को धक्का देते हुए निकलते हुए दिखाई दिए। जयंत चौधरी के काफिले को आगे बढ़ता देख डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी पूनम जोया टोल प्लाजा पर पहुंच गए। इस बीच दस से 12 गाड़ियों का काफिला आ गया। तभी पुलिस ने गद्दियों की चेकिंग शुरू कर दी। लेकिन जयंत चौधरी किसी कार में सवार नहीं मिले। पुलिस और पीएसी नंबर जोया टोल प्लाजा पर तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें