फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग टीम के साथ मारपीट, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बिजली चेकिंग करने पहुंची टीम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। घटना के पुलिस और बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में दंपति सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के लालू नंगला गांव की है। कोठी ख़िदमतपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात टीजी-टू विवेक कुमार और संविदा लाइनमैन अनिल कुमार बिजली चेकिंग करने के लिए लालू नंगला गए थे। आरोप है कि चेकिंग के दौरान पूर्व में काटा गया कनेक्शन मौके पर जुड़ा हुआ मिला। जब बिजली कर्मियों ने इस संबंध में पूछताछ की तो पति-पत्नी के अलावा परिवार के दो लोगों ने मारपीट कर दी। सरकारी काम में बाधा डाली। कर्मचारी जैसे तैसे जान बचाकर वहां से भाग निकले। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि टीजीटू की तहरीर पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और सरकार कार्य में बाधा डालने के आरोप में जाहिद, उसकी पत्नी गुलशन, गुड्डू और शाहिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल दो आरोपियों को हिरासत मेें लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें