अमरोहा। भाजपा के विधानसभा क्षेत्रों की बैठक 19 अगस्त से शुरू होगी। जिले में शक्ति केंद्रों की बैठक में बूथ सत्यापन अधिकारी, प्रभारी और संयोजक शामिल रहेंगे। जिसमें सांसद राजेंद्र अग्रवाल संबोधित करेंगे। इनके अलावा मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री की उपस्थिति जरूरी है। विधायक या विधानसभा क्षेत्र संयोजक से तैयारियों को परखा जाएगा।
जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने बताया कि सांसद राजेंद्र अग्रवाल 19 अगस्त को धनौरा और नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र की बैठक शक्ति केंद्र को संबोधित करेंगे। इनके अलावा 21 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम और सुुनीता दयाल बैठक में शामिल होंगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि गजरौला के एक प्लाजा में दोपहर 12 बजे से बैठक शुरू होगी जबकि इसके बाद दोपहर तीन बजे से पपसरा गांव स्थित बैंक्वेट हॉल में बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को अमरोहा और हसनपुर में शक्ति केंद्र की बैठक होगी जिसमें प्रदेश के दो उपाध्यक्ष अलग अलग बैठकों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि अमरोहा में जोया के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बैंक्वेट हॉल में प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम दोपहर दो बजे से कार्यक्रम संबोधित करेंगी, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष सुुनीता दयाल हसनपुर में दोपहर दो बजे से मैथली गार्डेन में शक्ति केंद्रों की बैठक में प्रतिभाग करेंगी।