फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर विवाद

Wed, 15 Apr 2026 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। थानाक्षेत्र के गांव बड़ी बदोनिया में खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि किसान पर हमला कर दिया। जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बड़ी बदोनिया निवासी मुन्नी देवी का आरोप है कि 8 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे वह अपने पति पत्नी लीलपत सिंह के साथ गेहूं की कटाई के लिए खेत पर पहुंची थीं। वहां देखा कि पड़ोसी गांव छोटी बदोनिया निवासी ओमप्रकाश अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान उसने उनके खेत की मेड़ भी तोड़ दी। इस पर जब मुन्नी देवी और उनके पति ने विरोध किया तो आरोपी ओमप्रकाश भड़क गया। आरोपी ने उनके पति पर दरांती से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में लीलपत सिंह बाल-बाल बच गए। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। lसंवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें