फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मकान बेचने के नाम पर 17.50 लाख रुपये हड़पे, दंपती समेत चार पर प्राथमिकी

Wed, 15 Apr 2026 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। मकान बेचने का झांसा देकर दंपती ने किसान से 17.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले में न्यायालय के आदेश पर डिडौली पुलिस ने दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बछरायूं क्षेत्र के गांव लखमिया निवासी अशांत सिंह का आरोप है कि उनकी पहचान रजबपुर थानाक्षेत्र के ग्राम कलाली निवासी सोनू कुमार से थी। सोनू वर्तमान में अमरोहा शहर के मोहल्ला मोती नगर में रह रहा है। इसी जान-पहचान के चलते सोनू कुमार ने अपना मकान बेचने का प्रस्ताव रखा।
अशांत सिंह के मुताबिक मकान का सौदा 21 लाख रुपये में तय हुआ, जिसके तहत उसने और उसके परिवार ने किस्तों में कुल 17.50 लाख रुपये आरोपी सोनू कुमार और उसकी पत्नी पिंकी सिंह को नकद व बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दे दिए। शेष रकम बैनामे के समय देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी सोनू लगातार बैनामा कराने में टालमटोल करता रहा। जब अशांत सिंह ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी बहाने बनाता रहा और रकम लौटाने से इंकार कर दिया। आरोप लगाया कि 25 जनवरी को जोया क्षेत्र में रास्ते में रोककर आरोपी सोनू कुमार, उसकी पत्नी पिंकी सिंह और दो अज्ञात लोगों ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने छलपूर्वक 17.50 लाख रुपये हड़प लिए हैं और अब विदेश भागने की फिराक में हैं। पीड़ित अशांत सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने अदालत में अर्जी दायर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में सोनू, उसकी पत्नी पिंकी और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें