अधिवक्ता परिषद ब्रज की मासिक बैठक में विचार रखते वक्ता। स्रोत परिषद
- फोटो : संवाद
अमरोहा। अधिवक्ता परिषद ब्रज इकाई की मासिक बैठक का आयोजन अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रदेश के प्रांतीय कार्यालय मंत्री सर्वेश कुमार शर्मा एडवोकेट के आवास पर हुई।
प्रदेश महामंत्री प्रमोद कुमार ने मासिक बैठक में अधिवक्ता परिषद ब्रज के वार्षिक कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। बताया कि अमरोहा में 28 से 29 मार्च को अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाएगा। नौ मई को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मुरादाबाद में होगी। गजरौला में 11 जुलाई को युवा अधिवक्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कार्यालय मंत्री सर्वेश शर्मा ने कार्यक्रमों को जोर-शोर से आयोजित करने पर जोर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल माहेश्वरी, सत्यम पहल, महामंत्री राजपाल सिंह, राकेश मिश्रा, चंचल सारस्वत, राजीव सिंह सैनी, हरपाल सिंह, बसंत सिंह सैनी, मनोज यादव, स्नेहा चौधरी, डॉ. नीलम सिंह, श्रवण कुमार सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद