फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ग्राम पंचायत रहीमपुर की मतदाता सूची में गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला ब्लॉक की ग्राम पंचायत रहीमपुर की मतदाता सूची में मृतकों, विवाहित महिलाओं और डबल नाम वाले मतदाताओं के नाम छोड़ दिए गए। जांच में आरोप सही मिलने पर बीएलओ समेत तीन आधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

भगवानपुर भूड़ निवासी गुलफाम अली ने आईजीआरएस पर ग्राम पंचायत रहीमपुर की मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत रहीमपुर की मतदाता सूची में फर्जी और अपात्र मतदाताओं के नाम शामिल हैं। उनका आरोप था कि हल्का लेखपाल ने उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के बावजूद निष्पक्ष जांच नहीं की और रिपोर्ट में गलत तथ्य दर्ज कर दिए। लेखपाल पर पक्षपातपूर्ण कार्यशैली अपनाने तथा उन्हें हटाकर किसी अन्य निष्पक्ष लेखपाल की तैनाती की मांग भी की थी।
आरोप लगाया कि लेखपाल ने संभावित प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थकों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। मामले में मंडी धनौरा एसडीएम शैलेश कुमार दुबे के निर्देश पर ग्रामीणों की मौजूदगी में जांच की गई जिसमें गुलफाम अली द्वारा बताए गए 10 मृतक व्यक्तियों के नाम नई मतदाता सूची में अब भी दर्ज हैं। इसी तरह 37 विवाहित महिलाओं में से 30 महिलाओं की शादी हो जाने के बावजूद उनके नाम मतदाता सूची से नहीं हटाए गए। इसके अलावा 15 डबल नामों में से 14 नामों के शामिल होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जांच में सामने आई लापरवाही को देखते हुए एसडीएम ने तहसीलदार धनौरा, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) गजरौला और संबंधित बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा तलब किया है। एसडीएम शैलेश कुमार दुबे ने बताया कि मामले में चुनाव कार्यालय धनौरा में दावे-आपत्ति मांगी गई हैं। इसके बाद मतदाता सूची में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें