फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन का बहुत बड़ा महत्व: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन का बहुत बड़ा महत्व है। यह अनुशासन विद्यालय में शिक्षा देने वाले अध्यापक के द्वारा ही सिखाया जाता है। उसी के अनुसार बच्चे अपने जीवन के शैक्षिक गुणों का विकास करता है। उनके द्वारा हाईस्कूल के 16, इंटर के 15 मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

श्रीमद गुरुकुल कन्या चोटीपुरा महाविद्यालय रजबपुर में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। साथ ही प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में लागू सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूकता बढ़ाए जाने तथा पठन-पाठन के स्तर में वृद्धि लाने के लिए विचार गोष्ठी संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कक्षा 10 व 12 में जनपद में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी इस ईमानदारी के साथ मेहनत करने की सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कहा कि निश्चित ही इसी तरह मेहनत और ईमानदारी के साथ अगली कक्षाओं में भी शिक्षा ग्रहण करेंगे तो कोई भी लक्ष्य इनके लिए मुमकिन नहीं है। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में भारत माता इंटर कॉलेज के छात्रों ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उसी प्रकार अन्य विद्यालयों को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। शिक्षा गुणवत्तापूर्ण हो, इसका विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने प्रधानाचार्यों से सरकार की ओर से लागू योजनाओं का लाभ छात्र-छात्राओं को देने का आह्वान किया। इस दौराना जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, प्राचार्या सुमेधा, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें