फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्गुन अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

विज्ञापन
Devotees take a dip in the Ganges on Falgun Amavasya - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
फाल्गुनी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। दान देकर ब्राह्मणों को तृप्त किया। प्रसाद वितरण किया गया। तड़के शुरू हुआ स्नान का क्रम सुबह काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन

बुधवार को फाल्गुन अमावस्या पर पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाने को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए थे। भोर होते ही ब्रजघाट व तिगरी में स्नान करना शुरू कर दिया। हर हर गंगे संग डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने घाट किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। किसी ने ब्राह्मणों को दान किया तो किसी ने कथा आदि कराई। लोगों को प्रसाद वितरित किया। तड़के शुरू हुआ स्नान का सिलसिला सुबह काफी देर तक चलता रहा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घर जाकर पूजा अर्चना की। शिवजी महाराज विराजमान मंदिर के पुजारी पंडित हरि गोपाल शास्त्री ने बताया कि बुधवार को फाल्गुन अमावस्या थी। इस पर स्नान करने और दान करने का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें