भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत सोमवार को ब्लॉक परिसर में एसडीएम कार्यालय के सामने हुई। इसमें किसानों ने ऑनलाइन खतौनी में हो रही गड़बड़ियों को ठीक कराने की मांग की।
तहसील अध्यक्ष लोकेश चौहान ने कहा कि ऑनलाइन खतौनी में गड़बड़ी के कारण किसानों को अपनी जमीन का विवरण प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली के बिलों में अनियमितता के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं, जिससे उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष राजीव चौहान उर्फ बब्बू ने कहा कि छुट्टा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान लवकुश कुमार, हरपाल सिंह, आसिफ अली, हाशिम चौधरी मौजूद रहे।