फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्घ अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की मांगों का ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा। कहा कि लंबित मांगों को लेकर शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं। हठधर्मिता पर चल रही सरकार सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार गौड़ को सौंपे ज्ञापन में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने की मांग की। मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर नौकरी देने, शिक्षकों के लंबित वेतन एरियर के भुगतान करने और सातवें वेतनमान की संस्तुतियों को पूरे देश में समान रूप से लागू करने की मांग की। कहा कि उपरोक्त मांगों को लेकर देश भर में आंदोलन चल रहा है, लेकिन हठधर्मिता पर चल रही सरकार सुनने को तैयार नहीं है। इस मौके पर जयवीर सिंह, महेंद्र सिंह, कमल कुमार शर्मा, डा.जितेंद्र सागर, श्वेता सक्सेना, विक्रम सिंह, अभय यादव, पवनेश चौहान, नूतन शर्मा, दीपा रानी निमेश, ओम प्रकाश त्रिपाठी, आदेश चौहान, ठाकुरपाल, अंशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें