ब्लॉक परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन असली की बैठक आयोजित हुई। इसमें वेव इंडस्ट्रीज के प्रबंधन से बीते पेराई सत्र के गन्ने का बकाया भुगतान कराने की मांग की। साथ ही तेंदुए की हत्या में जेल भेजे गए ग्रामीणों को बिना शर्त रिहा करने की मांग भी की है।
मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने व नौगांवा क्षेत्र में तेंदुए को मारने के जुर्म में जेल भेजे गए ग्रामीणों को रिहा करने की मांग की।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती पर रोष व्यक्त करते हुए शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति की मांग की गई। इसके अलावा हरिद्वार में 21 से 23 जून तक लगने वाले चिंतन शिविर की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर नरेश कुमार, रामवीर सिंह, वचन सिंह, जसपाल सिंह, दिनेश प्रधान, कलुवा खां, जन्म सिंह, रमेश कुमार मौजूद रहे।