रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में डिग्री वितरण के लिए सोमवार को लगने वाला उपाधि मेला स्थिगित कर दिया गया। इस मेले का आयोजन वर्ष-2007 से2019 के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की डिग्री वितरण के लिए किया जा रहा था। मेला कब लगेगा, इसकी तारीख निश्चित नहीं की गई है।
नगर स्थित रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में दस जनवरी को उपाधि मेला का आयोजन कियाजाना था। जिसमें 2007 से2019 के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की उपाधि वितरित की जाती, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण रुहेलखंड विश्वविद्यालय स्तर पर डिग्री वितरण के लिए लगने वाला मेला स्थगित कर दिया गया है। इसी कारण रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में लगने वाला मेला भी स्थिगित कर दिया गया है। परीक्षा प्रभारी डॉ.संदीप कुमार ने बताया कि डिग्री लेने के लिए महाविद्यालय में दस जनवरी को लगने वाला उपाधि मेला स्थगित कर दिया गया है। अब मेला कब लगेगा, इसकी तारीख निश्चित नहीं की गई है।