फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में उतराता मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र में जंगल में तालाब के पानी में एक मजदूर का शव उतराता मिला । परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक का है। यहां 35 वर्षीय मोहन पुत्र बल्लू सिंह मजदूरी करता है। पांच बेटियां हैं। जिसमें से एक बेटी की वह शादी भी कर चुका है रविवार शाम को उसका शव गांव के ही जंगल में तालाब के पानी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने देखा तो खलबली मच गई। जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उधर, थाना पुलिस सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर का कहना है कि मजदूर की तालाब में डूबकर मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों में चर्चा है कि वह तालाब में मछली पकड़ने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें