फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पूर्व सूचना दिए क्रासिंग पर शुरू किया काम, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गजरौला में फाजलपुर रेलवे फाटक पर लाइन मरम्मत कार्य चलने के कारण दोनों तरफ के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ रहा है। कोई बोर्ड आदि नहीं लगाने के कारण लोग फाटक पर जाकर ही वापस लौटते हैं। इससे अधिक समय और फेर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गजरौला में फाजलपुर फाटक से धनौरा, बछरायूं, चांदपुर के आने जाने वाले वाहन गुजरते हैं। उधर से हसनपुर, संभल जाने के लिए भी इसी फाटक से निकला जाता है। रविवार से फाटक पर लाइन की मरम्मत कार्य शुरू किया गया। यह कार्य सोमवार की शाम तक चलेगा। मगर रेलवे की लापरवाही देखिए कि इस बाबत न कोई पूर्व सूचना दी और न ही कोई बोर्ड नहीं लगाया गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फाटक पर आकर ही मरम्मत कार्य चलता मिलने पर वापस हो रहे हैं। वाहनों का दोनों तरफ जाम लग रहा है। रेलवे की लापरवाही के कारण लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अधिक समय व फेर लगाना पड़ रहा है। राहगीर वाहन चालकों का कहना है कि लोगों को सूचित करने को कोई बोर्ड लगा दिया जाता तो उनको परेशानी उठानी नहीं पड़ती। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह का कहना है कि लाइन पर निर्माण कार्य चलने से पहले स्टेशन मास्टर, स्टेशन अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित कराना चाहिए। मगर यहां किसी को जानकारी नहीं दी गई।
..तो कौन करा रहा मरम्मत कार्य
गजरौला। फाजलपुर में रविवार को रेलवे फाटक पर रेलवे लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। सहायक अधिशासी अभियंता ट्रैक एवं कार्य अमरोहा ने मरम्मत कार्य की जानकारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि यह क्षेत्र बिजनौर के अधीन आता है। बिजनौर के वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) ने भी मरम्मत कार्य चलने की जानकारी से इनकार कर दिया। बड़ा सवाल है तो निर्माण कार्य को कौन करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें