फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फंदे पर लटका मिला युवक शव, हत्या का आरोप

Mon, 31 Mar 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव बाईखेड़ा निवासी शीशपाल (34) का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पत्नी से अवैध संबंधों का विरोध करने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मृतक की पत्नी व प्रधान पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव बाईखेड़ा निवासी शीशपाल के भाई हरकेश सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शीशपाल की पत्नी का गांव के एक युवक से अवैध संबंध हैं, जिसका शीशपाल विरोध करता था। कई बार शीशपाल ने पत्नी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। आरोप है कि रविवार की सुबह को शीशपाल के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी। इसके बाद घर में ही शीशपाल का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मृतक की पत्नी, राजेंद्र और बुद्धन के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें