फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर

Mon, 31 Mar 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों से कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को अगली कक्षा में दाखिला दिलाने के लिए मंगलवार से अभियान चलेगा। विशेष नामांकन अभियान का आयोजन 15 अप्रैल तक होगा। इसके तहत हर राजकीय राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के पांच किलोमीटर की परिधि में आने वाले स्कूलों के बच्चों का प्रवेश इन विद्यालयों में कराया जाएगा।
आठवीं करने के बाद कोई व्यक्ति उच्च शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए सरकार ने कवायद शुरू की है। परिषदीय स्कूलों के बच्चे आठवीं करने के बाद भी अपनी पढ़ाई को जारी रख सकें, इसके लिए विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत बच्चों को उनके नजदीकी माध्यमिक स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। जिले में 25 राजकीय व 33 सहायता प्राप्त विद्यालयों समेत कुल 405 माध्यमिक विद्यालयों का संचालन होता है। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र होगा, इसके लिए नामांकन संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कल से विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। बच्चों को सीबीएसई अथवा आईसीएसई या संस्कृत विद्यालय में भी प्रवेश कराया जा सकता है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा के नोडल समन्वय से निभाएंगे जिम्मेदारी
अमरोहा। अभियान को गति देने के लिए माध्यमिक शिक्षा से जुड़े प्रधानाचार्य व बेसिक शिक्षा विभाग के बीईओ को नोडल की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों विभागों के नोडल आपस में समन्वय बनाकर टीम बनाते हुए बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराएंगे।
बनेगा ट्रांजिशन रजिस्टर
अभियान के तहत हर उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक ट्रांजिशन रजिस्टर बनाया जाएगा। जिसमें कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का विवरण, कक्षा नौ में प्रवेश लेने की तिथि तथा प्रवेश लेने वाले विद्यालयों का नाम भी दर्ज करना होगा।
राजकीय बालिका छात्रावास में होगी छात्राओं के रहने की व्यवस्था
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों से कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं का प्रवेश दिलाकर उनके रहने की व्यवस्था राजकीय बालिका छात्रावास अमरोहा व बछरायूं में की जाएगी। इसके लिए छात्रावासों मे स्टाफ की तैनाती भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

- शासन की मंशा के अनुरूप परिषदीय स्कूलों के बच्चों का शत-प्रतिशत प्रवेश कराने के लिए मंगलवार से विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है।- विष्णु प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें