फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहे नदी में उतराता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बीते चार दिन से घर से लापता एक युवक का शव शनिवार की देर शाम गांव के निकट ही बाहे नदी में उतराता मिल गया। शव मिलने की जानकारी पर परिजन और ग्रामीण जुट गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चांदरा फार्म निवासी अमरदीप(34) पुत्र स्व. अमीर सिंह पेशे से चालक था। वह बुधवार की शाम घर से लापता हो गया था। परिजन व ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। ग्रामीणों का कहना था कि अमरदीप की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं थी। शनिवार की देर शाम विशावली गांव के पास बाहे नदी में शव उतराता दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। शव की शिनाख्त अमरदीप के रूप में हुई। परिजनों ने रविवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें